Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सघन गृह संपर्क अभियान हुआ प्रारंभ, संतश्री भारत गिरी महाराज व वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने किया पुस्तक एवं पत्रक का विमोचन

Advertisements

24 News Udpate निंबाहेड़ा (कविता पारख)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सघन गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ निंबाहेड़ा नगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया। नगर संघचालक शांतिलाल लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुरुआत नगर के सब्जी मंडी के पास स्थित बालाजी मंदिर परिसर में संतश्री एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर पुस्तक व पत्रक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में संतश्री भारत गिरी जी महाराज, प्रांत अधिकारी भूरालाल तेली, जिला कार्यवाह महेश पुरोहित सहित संघ के अनेक नगर एवं शाखा स्तर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संघचालक शांतिलाल जी ने बताया कि यह अभियान 26 अक्टूबर से 16 नवम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान स्वयंसेवक नगर के प्रत्येक घर तक जाकर संघ के विचार और कार्यपद्धति को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक परिवारों तक संघ के 100 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा, संगठनात्मक कार्य और समाजहित के संदेश को पहुंचाया जा सके।

Exit mobile version