Site icon 24 News Update

बोहरा गणेशजी को साहित्य भेंट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गृह संपर्क अभियान का किया शुभारंभ

Advertisements

24 news Update उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उदयपुर स्थित बोहरा गणेशजी मंदिर में प्रभु को साहित्य और पत्रक भेंट कर आगामी वृहद गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 26 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक चलेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज से संवाद स्थापित करेंगे।
संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर अभियान की शुरुआत
विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक प्रत्येक परिवार से मुलाकात कर “पंच परिवर्तन” और “संघ यात्रा” के विषयों पर संवाद करेंगे। इस चर्चा में सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष आग्रह किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को संघ की ओर से एक कर-पत्रक (ब्रॉशर), भारत माता का चित्र और एक स्टिकर निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह अभियान 21 दिनों तक चलेगा।

15 हजार ग्राम, 90 हजार कार्यकर्ता शामिल
प्रांत संघचालक जगदीश सिंह राणा ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत संघ के 8 विभाग और 27 जिले आते हैं, जो प्रशासनिक रूप से 14 जिलों में फैले हैं। इस अभियान में प्रांत के 15,302 ग्रामों को शामिल किया गया है। लगभग 2 करोड़ 11 लाख लोगों और 42 लाख परिवारों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 90 हजार स्वयंसेवकों की टोलियाँ गठित की गई हैं, जो शाखा स्तर पर बस्ती और मंडल स्तर पर कार्य करेंगी।

Exit mobile version