Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से साहित्य व पत्रक भेंट

Advertisements

24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मांडवी चौक स्थित गण्डेरी गणपति मंदिर में साहित्य व पत्रक भेंट कर रविवार से सागवाड़ा नगर में वृहद गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। साहित्य प्रभुदास धाम रामद्वारा, योगेंद्रगिरी तलहट पर स्थित संत उदयराम महाराज एवं बाल ब्रह्मचारी कपिल भैया को भेंट किया गया।
नगर संघचालक उमाकांत व्यास ने बताया कि नगर में स्वयंसेवकों की 13 टोलियां बनाई गई हैं, जिनमें 100 स्वयंसेवकों को जोड़ा गया है।
स्वयंसेवक घर-घर जाकर साहित्य और पत्रक भेंट करेंगे तथा पंच परिवर्तन एवं संघ यात्रा के विषय में चर्चा करेंगे।
इन विषयों में सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के बारे में आग्रह किया जाएगा। अभियान 21 दिवसीय होगा जो 16 नवम्बर तक चलेगा। संत उदयराम महाराज एवं बाल ब्रह्मचारी कपिल भैया ने कहाकृ “धर्मो रक्षति रक्षितः”, अर्थात धर्म की रक्षा करने वाला व्यक्ति स्वयं धर्म द्वारा संरक्षित होता है।
उन्होंने कहा कि संघ आज देश की आवश्यकता है और देशवासियों को संघ के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर सागवाड़ा जिला प्रचारक निखिल, मंगलेश वाडेल, हरीश सोमपुरा, कन्हैयालाल भाटिया, गोपाल पंचाल, विजयकुमार जैन, राहुल शुक्ला, विमलेश द्विवेदी, भारत शर्मा, राजेश चंदानी, राधाकृष्ण दर्जी, नगीन सोमपुरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version