24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। खेरोदा के समाजसेवी उदयपुर निवासी मदनलाल बोकड़िया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कार्य किया। वे रविवार को भील बस्ती, मेनार पहुंचे और वहां निवास कर रहे विद्यालयी बच्चों को जूते एवं मौजे वितरित किए।
इस सेवा कार्य में उनका सहयोग अनिल जी बडाला (निवासी खेरोदा) तथा श्री तहर मोहम्मद (शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती, मेनार) ने किया। बच्चों को जूते-मौजे मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी।
मदनलाल बोकड़िया ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाज की सेवा में लगाना ही सच्चे उत्सव का प्रतीक
है। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि लोग अपने विशेष दिनों को गरीब और जरूरतमंदों की मदद कर सार्थक बना सकते हैं।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.