उदयपुर, 17 अगस्त। बेकरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 127 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार RJ27 CF6425 भी जब्त की है। हालांकि कार चालक पुलिस को चकमा देकर जंगल और पहाड़ियों में फरार हो गया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी कोटड़ा डूंगरसिंह चुण्डावत के सुपरविजन में थानाधिकारी बेकरिया रामावतार मीणा के नेतृत्व में की गई। 17 अगस्त को थानाधिकारी रामावतार मीणा मय पुलिस टीम ने एनएच-27, उदयपुर-पिंडवाड़ा मार्ग पर विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही सफेद रंग की ब्रेजा कार RJ27 CF6425 को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़ दी और तेज रफ्तार में पिंडवाड़ा की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक कार को क्यारी से भंवरा खेत जाने वाले रास्ते पर ले गया। कुछ दूर जाकर उसने सुनसान जगह पर कार खड़ी कर दी और मौका पाकर घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने आसपास के जंगल और पहाड़ियों में काफी तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। सात कट्टों में भरा था डोडा चूरा लावारिस खड़ी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को सात काले रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। कट्टों को खोलकर जांच की गई तो उनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला। वजन करने पर कुल 127 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त कर लिया। बेकरिया थाने में अज्ञात कार चालक तस्कर के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में रामावतार मीणा, थानाधिकारी बेकरिया, हरि सिंह सहायक उपनिरीक्षक, अमर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सीताराम, किशोर कुमार, पुष्कर तथा चालक कांस्टेबल भीखाराम शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रात में हाईवे पर तलवारें लेकर निकलते थे, दिन में होटल-रिसोर्ट में करते थे काम; लूट गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संभागीय मीटिंग निकाय पंचायत राज चुनाव पर मंथन