24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत परिगणना प्रपत्रों के मुद्रण पश्चात प्रथम चरण के तहत 1 से 200 तक के परिगणना प्रपत्रों एवं सूचना पत्रों की प्राप्ति के संबंध में बीएलओ/सुपरवाइजर का प्रशिक्षण/बैठक आयोजित हुई।मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण में पदीय कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर 6 बीएलओ को चार्जशीट जारी की गई।बैठक में निर्वाचक पंजीकरण उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण द्वारा विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा-160 के मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य में पदीय कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर संजय बुनकर, अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. नाहरपुरा बीएलओ भाग संख्या 142 जेठाणा को 17 सीसीए नियमों के अंतर्गत चार्जशीट जारी की गई।साथ ही मैपिंग में न्यूनतम प्रगति रहने पर श्री भूपेश चौहान बीएलओ भाग संख्या 133, श्री अशोक यादव बीएलओ भाग संख्या 126, श्री नरेन्द्र गर्ग बीएलओ भाग संख्या 130, श्री नैतिक शाह बीएलओ भाग संख्या 117 तथा श्री लक्ष्मणलाल ननोमा बीएलओ भाग संख्या 93 को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।बैठक में गलियाकोट उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा, तहसीलदार सागवाड़ा डॉ. रमेशचन्द्र वडेड़ा, नायब तहसीलदार सागवाड़ा सुश्री ऋचा डामोर, नायब तहसीलदार सरोदा निखिल व्यास, अध्यापक हाल चुनाव अनुभाग शैलेष जोशी, सागर जोशी (वरिष्ठ सहायक, चुनाव अनुभाग) उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानस मंडल सेवा संस्थान यजमान ने श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी पर किया गौपुष्टि यज्ञ वैराग्य की राह पर अग्रसर — सागवाड़ा के दो ब्रह्मचारियों को जयपुर में मिलेगी दिगंबर मुनि दीक्षा