मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक उदयपुर, 29 अक्टूबर। उदयपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के तहत अब तक 66.2 प्रतिशत मतदाताओं की भौतिक मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसका अर्थ है कि इन मतदाताओं को अब एसआईआर के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज जमा नहीं कराने होंगे। यह जानकारी बुधवार को आयोजित बैठक में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। बैठक में जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। पारदर्शिता और निष्पक्षता से चल रहा पुनरीक्षण कार्य संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने बताया कि जिले में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ विशेष पुनरीक्षण कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 19 लाख 62 हजार 340 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से 66.2 प्रतिशत की 2002 और 2025 की मतदाता सूचियों से मिलान कर भौतिक मैपिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर पुनः संकलित करेंगे।इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र के साथ किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 90% से अधिक मैपिंग पूर्ण संभागीय आयुक्त ने बताया कि अब तक 40 वर्ष से अधिक आयु के 90.11 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में 33.83 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में और अधिक मतदाता इस प्रक्रिया में सम्मिलित हो जाएंगे। सभी दलों ने जताई सहमति बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा अपात्र नामों को हटाया जाना चाहिए, ताकि सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि बैठक में प्रमुख रूप से —भाजपा से गजपाल सिंह राठौड़, देवीलाल सालवी, मनीष शर्मा, शांतिलाल जैन, दीपक शर्मा, डॉ. पंकज बोराणा;कांग्रेस से फतहसिंह राठौड़, कचरूलाल चौधरी, अरुण टांक, दिनेश दवे, डॉ. संजीव राजपुरोहित;बसपा से सुरेश कुमार मेघवाल;आप से मोहम्मद हनीफ;बीएपी से अमित खराड़ी;तथा सीपीआई से हिम्मत चांगवाल और गेबीलाल उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन स्किनइंस्पायर्ड का राष्ट्रीय टेलीविजन डेब्यू, उदयपुर में “उदय – द राइज़ ऑफ़ उदयपुर आंत्रप्रेन्योरशिप” प्रीमियर का आयोजन