24 News Update उदयपुर, 22 जुलाई। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा अमरख जी महादेव मंदिर प्रांगण में धार्मिक व औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पांडे ने बताया कि समाज जनों द्वारा रुद्राक्ष, बिल, हरसिंगार, पीपल व तुलसी के पौधों का वृक्षारोपण किया। साथ ही समाज के श्रावण मास में वन भ्रमण प्रोग्राम के तहत भजन व कीर्तन का प्रोग्राम किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने शिव भजनों को गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया सुबह मंदिर में अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप पूर्व जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अध्यक्ष पवन अमरावत, कोषाध्यक्ष जगदीश त्रिवेदी,सचिव अनिल पांडे पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी पूर्व अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी, गणेश त्रिवेदी, हेमंत पड्या, यशवंत पांडे, गिरीश उपाध्याय, नरेश त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, सुधीर पांडे, विजय त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी, दिलीप उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, भरत, अशोक त्रिवेदी, भरत पांडे, दीपक त्रिवेदी, पुष्पा त्रिवेदी, रीता त्रिवेदी, तारा उपाध्याय, वंदना त्रिवेदी व कार्यकारिणी व समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। लड्डू बाटी के प्रसादम से भोग लगाकर शिव भगवान की आराधना करी व शहर में अच्छी बारिश के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूम्बर में केंद्रीय या नवोदय विद्यालय की स्थापना पर सरकार नहीं कर रही विचार, संसद में सवाल का मिला जवाब 6 साल की बच्ची की मौत के बाद मचा बवाल, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने किया हंगामा