24 News Update उदयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री नमित मेहता ने गुरूवार को आबकारी भवन उदयपुर में आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुकें भेंट कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं प्रदान की। श्री मेहता ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी को विभागीय नीतियों, आकांक्षा एवं अपेक्षा के अनुरूप समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया मौजूद रहे। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता ने पदभार ग्रहण करने के बाद आबकारी भवन उदयपुर में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए प्रदत्त दायित्व संबंधी जानकारी ली। उन्होंने उप विधि परामर्शी, संस्थापन शाखा, आबकारी निरोधक दल, आईटी, लेखा, होलोग्राम यूनिट, निजी सचिव, ईपीबीएक्स, स्टोर, पॉलिसी सेक्शन, एपीएआर सेक्शन सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेल से छूटा, फिर शुरू की तस्करी, खेरोदा पुलिस ने 30 ग्राम MDMA के साथ शातिर तस्कर दबोचा सांसद रावत के सवाल को रेलमंत्री ने कर दिया गोल, उदयपुर स्टेशन पर काम कब पूरा होगा?? कितना खर्च हुआ?? सवाल पर मिला चौंकाने वाला जवाब!!!