24 News Update उदयपुर। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर लोकसभा में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सीधा और जरूरी सवाल पूछा कि कितना काम हुआ, कितना पैसा लगा और सबसे अहम सवाल ये कि काम कब तक पूरा होगा? डेडलाइन क्या है?? सरकार ने जवाब तो दिया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठ गया कि डेडलाइन क्या है यह अब भी सरकारी स्तर पर ही तय नहीं हुआ है व बहानेबाजी की जा रही है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जवाब के अनुसार— स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से व बेसमेंट का स्ट्रक्चरल काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग और प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन शुरू हुआ है। यानी स्टेशन नए सिरे से लगभग आधा बन चुका है, लेकिन जमीन पर यात्रियों को अभी भी निर्माण का ही सामना करना पड़ रहा है। बजट पर सवाल किया तो गोलमोल जवाबसवाल (ङ) में खासतौर पर पूछा गया था कि उदयपुर स्टेशन पर कितना बजट खर्च हुआ है? सरकार ने सीधे आंकड़े देने के बजाय कहा कि फंडिंग योजना शीर्ष-53 ग्राहक सुविधाएं से होती है, जो स्टेशन-वार नहीं, बल्कि जोन-वार दी जाती है।उत्तर-पश्चिम रेलवे को 2025-26 में ₹907 करोड़ मिले हैं—लेकिन उसमें से उदयपुर को कितने, इसका जवाब गायब कर दिया। याने कि उदयपुर वासियों को अपने चुने हुए सांसद के माध्यम से यह जानने का अधिकार ही नहीं दिया गया कि उदयपुर में चल रहे काम पर अभी कितना खर्चा हुआ है।इसी प्रकार सवाल (क), (ख) और (ग) के जवाब में सरकार ने बताया कि देशभर में 1338 स्टेशन चिन्हित हैं। 208 स्टेशन पूरे, 15 स्टेशन PPP मॉडल पर है। लेकिन उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन शहर के स्टेशन पर कितनी प्राथमिकता है, यह आंकड़ों में साफ नहीं हो सकी। सबसे बड़ा सवाल ये कि डेडलाइन क्या है??सवाल (घ) और (च) में पूछा गया था कि काम कब तक पूरा होगा और देरी क्यों हो रही है? सरकार का जवाब चौंकाने वाला है। सरकार बहाने बना रही है कि प्रोजेक्ट जटिल है,कई क्लियरेंस और तकनीकी दिक्कतें हैं, इसलिए कोई तय समय-सीमा नहीं दी जा सकती। यानी संसद में सीधे पूछे गए सवाल पर भी जवाब अभी बताना संभव नहीं जैसे जुमले उछाले जा रहे हैं। कोई भी काम हो, उसकी सरकारी डेडलाइन तो होती है, होगी और होनी भी चाहिए। मगर संसद में नहीं बताना कई अहम सवाल खड़े करता है। यहीं उठता है असली सवालकि जब बजट स्पष्ट नहीं है। जब समय-सीमा तय नहीं है।जब देरी के कारण भी सामान्य “तकनीकी” बताए जाएं तो फिर इस पूरे प्रोजेक्ट की जवाबदेही किसके पास है? Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री नमित मेहता ने आबकारी आयुक्त का पदभार किया ग्रहण महाकाल गौशाला से शुरू होगा ‘छप्पन भोग’ अभियान—108 गौशालाओं में 50 हजार गौमाता के लिए सेवा संकल्प