24 News Update उदयपुर। लोकदेवता बड़े हुजूर श्री सुल्तान सिंह जी श्रीमेवाड़ सगसजी बावजीराज सर्वऋतु विलास, गोवर्धन विलास का शुभ जन्मोत्सव आगामी शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को भव्य हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।संस्थान अध्यक्ष सेवक कुंवर विजय सिंह कच्छावाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन पर्व को लेकर भक्तजनों में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आयोजन की रूपरेखा में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, प्रसादी वितरण आदि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। आयोजन स्थल को पारंपरिक ढंग से सजाया जाएगा और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूर-दराज से आने वाले अनुयायियों के स्वागत की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ओष्ठ एवं तालु विदर से पीड़ित नवजातों के चेहरे की बनावट में आया सुधार, शल्य चिकित्सा हुई सरल सिक्सेम मेडिकल थेरेपी बनी सैकड़ों परिवारों के लिए वरदान: चौरसिया दंपती की 8 वर्षों से नि:शुल्क सेवा