देवपुरिया-बेनिपुरिया चौराहा कनेरा घाटा में गोपा अष्टमी पर्व पर हुआ आयोजन 24 news Update निम्बाहेड़ा। गोपा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री मारुति नंदन गौशाला, देवपुरिया-बेनिपुरिया चौराहा कनेरा घाटा का भव्य शुभारंभ गौ पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ गब्बर सिंह अहीर रहे, जबकि अध्यक्षता गौशाला अध्यक्ष गोपाल पहलवान ने की।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कनेरा जुगल किशोर धाकड़, गौशाला संरक्षक पंडित गोरीशंकर तिवारी, जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश धाकड़, थाना अधिकारी कनेरा श्यामलाल प्रजापत, सरपंच कनेरा रामचंद्र मालवीय सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के भामाशाहों द्वारा गौशाला के स्थायी संचालन हेतु उदार सहयोग की घोषणा की गई। भामाशाह मांगीलाल नानालाल धाकड़ (बेनीपुरिया) द्वारा 5 वर्षों तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई, वहीं भामाशाह जगदीश मांगीलाल धाकड़ (देवपुरिया), दीपक मुकेश बैरागी (बेनीपुरिया), गोपाल लखमीचंद धाकड़ (कनेरा) द्वारा 51,000-51,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। अतिथियों ने सभी भामाशाहों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।गौशाला समिति द्वारा अब तक 100 स्थायी सदस्य बनाए जा चुके हैं, जिन्होंने 5000-5000 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। समिति ने बताया कि सदस्य संख्या निरंतर बढ़ाई जाएगी और इच्छुक व्यक्ति गौ सेवा हेतु अपना योगदान दे सकते हैं। गौशाला प्रबंधन में उपाध्यक्ष शिवलाल धाकड़ एवं गीतालाल धाकड़, कोषाध्यक्ष रंगलाल धाकड़ तथा सचिव बालूराम धाकड़ कार्यरत रहेंगे।कार्यक्रम में शिवलाल, रामनारायण, रामप्रसाद धाकड़, चंद्रशेखर व्यास, भोलीराम, घीसालाल, भंवरलाल, उमेश, मदन, गोपाल, दिनेश, नारायणलाल, फूलचंद, राधेश्याम, विनोद अहीर, बाबूलाल सत्संगी, हीरालाल, शंभूलाल, गोपाल सेन, मनीष, दीपक, देवीलाल, शंकरदान, अर्जुन, रामकिशन बैरागी, रामेश्वरलाल, भगवानलाल, शांतिलाल, लक्ष्मण, दुर्गेश सुथार, शौकीनलाल, मदनलाल, नंदलाल, हितेश शर्मा, मोहनलाल, श्यामलाल सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थितजनों ने गौमाता की आरती कर गौशाला निर्माण में तन, मन, धन से सहयोग का संकल्प लिया और भविष्य में इसे आदर्श गौशाला के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गांव-गांव तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: सीएमएचओ डॉ. बिंदल, लसानी सेक्टर की बैठक में दिए निर्देश, आशा व स्वास्थ्य कर्मियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 की मौत — 25 से अधिक घायल