उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी गोशाला श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा अभिनव ब्रज मंडल श्री मनोरमा गोलोकतीर्थ नंदगांव में आगामी 10 जुलाई से 6 सितम्बर तक “श्री गो गोवर्धन कृपा चातुर्मास आराधना महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परम श्रद्धेय गोत्रऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराजश्री के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। धर्म का विस्तार: गांव-गांव पहुंचेगी ‘धर्म ओढ़नी यात्रा’ महोत्सव की जानकारी सोमवार को उदयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंघल ने दी। उन्होंने बताया कि इस चातुर्मास आराधना के अंतर्गत “सुरधेनु धर्म ओढ़नी यात्रा” का आयोजन होगा, जिसमें गांव-गांव समितियां बनाकर प्रत्येक घर से एक मुठ्ठी अन्न और एक रुपया का सहयोग संग्रह किया जाएगा। इससे गोभंडारा एवं गोपाल भोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। धर्म यात्रा के दौरान गोपूजन, कावड़ यात्रा (वाहन व पैदल), तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे धर्म की चेतना जन-जन तक पहुंचे। सिंघल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य धर्म की पुनर्स्थापना, गोमाता के महत्व का जागरण, तथा ग्राम्य जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। श्रावण-भाद्रपद का विशेष महत्व सिंघल ने कहा कि श्रावण और भाद्रपद माह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी हैं। श्रावण सत्य का प्रतीक है, भाद्रपद अहिंसा का, अश्विन दया का, कार्तिक दान का। इन्हीं महीनों में संत-महात्मा एक स्थान पर रहकर समाज को धर्मोपदेश देते हैं और चातुर्मास व्रत का पालन करते हैं। उन्होंने कहा – “धर्म को धारण करने से ही उसकी रक्षा संभव है। सत्य, अहिंसा, दया और दान जैसे महान तत्वों का अवतरण गोमाता से ही होता है। गो धर्म ही सनातन, मानव और हिन्दू धर्म का मूल है।” समाज से आह्वान सिंघल ने सर्व हिन्दू समाज से इस आयोजन में ऊंच-नीच व जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने इसे “सर्वसमावेशी धर्मजागरण का पर्व” बताया। इस मौके पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के वरिष्ठ सदस्य बद्रीसिंह राजपुरोहित, संपतलाल माहेश्वरी, गिरधारीलाल बारहठ, चंद्रप्रकाश जैन सहित कई गोभक्त उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेलडी माता क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न विद्यापीठ एनईपी-2020 के तहत बना मल्टी-डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय, नवीन सत्र से बी.फार्मा पाठ्यक्रम भी होगा प्रारंभ — प्रो. सारंगदेवोत