कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर गायत्री नगर में स्थित श्री गजराज शनिदेव मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के सहयोग से भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पं. हरियोम शास्त्री, पं. सोनु नागदा (शास्त्री) एवं शास्त्री पं. अभिषेक जोशी के द्वारा पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में पुर्णाहुति पश्चात भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई गई।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश मून्दडा, जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, प्रमोद तिवारी, पुरुषोतम समदानी, आदि ने हवन यज्ञ में पुर्णाहुति देते हुए भगवान शिव का अभिषेक कर धर्मलाभ लिया। हवन यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात महाआरती का भी आयोजन किया गया ततपश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के स्त्री, पुरुष धर्मावलंबी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बोर्ड परीक्षार्थियों में अधिक अंक लाने के लिए अध्ययनरत 10 वीं व 12 वीं के छात्र-छात्राओं को आवश्यक टिप्स के साथ ही, 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्वयं 2100 रूपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा वित्तीय साक्षरता सप्ताह-महिलाओ को आर्थिक नियोजन व बचत की जानकारी दी गयी