24 News Update उदयपुर/जयपुर। सुगम रेल संचालन और यात्री सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से चूरू–सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कई रेलसेवाएँ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया जाएगा।
आंशिक रद्द रहने वाली रेलसेवाएँ
(1) ट्रेन संख्या 14897 – बीकानेर–हिसार
- दिनांक 02.12.25 को बीकानेर से चलेगी,
- चूरू तक ही संचालित, चूरू–हिसार खंड आंशिक रद्द।
(2) ट्रेन संख्या 14898 – हिसार–बीकानेर
- दिनांक 03.12.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रारंभ,
- हिसार–चूरू खंड आंशिक रद्द।
(3) ट्रेन संख्या 54604 – लुधियाना–चूरू
- 02.12.25 को लुधियाना से चलेगी,
- हिसार तक ही संचालित, हिसार–चूरू खंड रद्द।
(4) ट्रेन संख्या 54605 – चूरू–लुधियाना
- 03.12.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रारंभ,
- चूरू–हिसार खंड रद्द।
(5) ट्रेन संख्या 54789 – रेवाड़ी–बीकानेर
- 03.12.25 को रेवाड़ी से चलेगी,
- सादुलपुर तक संचालित, सादुलपुर–बीकानेर खंड रद्द।
(6) ट्रेन संख्या 54790 – बीकानेर–रेवाड़ी
- 03.12.25 को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से चलेगी,
- बीकानेर–सादुलपुर खंड रद्द।
(7) ट्रेन संख्या 14891 – जोधपुर–हिसार
- 02.12.25 को जोधपुर से प्रस्थान,
- चूरू तक ही संचालित, चूरू–हिसार खंड रद्द।
(8) ट्रेन संख्या 14892 – हिसार–जोधपुर
- 03.12.25 को हिसार के बजाय चूरू से प्रस्थान,
- हिसार–चूरू खंड रद्द।
नोट:
ट्रेन संख्या 54604/54605 (लुधियाना–चूरू–लुधियाना) 01.12.25 से 23.02.26 तक पूर्व घोषणा अनुसार पूरी तरह रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवा
ट्रेन संख्या 19813 – कोटा–सिरसा
- दिनांक 04, 06 और 08 दिसंबर 2025
- नया मार्ग: सीकर – लोहारू – सादुलपुर
- परिवर्तित मार्ग में ठहराव:
नवलगढ़
डूंडलोद मुकुंदगढ़
झुंझुनूं
चिड़ावा
सूरजगढ़
लोहारू

