Site icon 24 News Update

उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा 22 सितम्बर को 30 मिनट रेगुलेट रहेगी

Advertisements

पुणे-सतारा रेलखंड पर जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित

24 News update उदयपुर। मध्य रेलवे के पुणे-सतारा रेलखंड के जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस संबंध में नई तिथियों के अनुसार संशोधित जानकारी जारी की है।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 20475 बीकानेर-मिरज रेलसेवा दिनांक 22 सितम्बर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, लेकिन पुणे तक ही संचालित होगी। इस दिन यह पुणे-मिरज खंड पर रद्द रहेगी। नोट: 15 सितम्बर को इस रेलसेवा को आंशिक रद्द करने का पूर्व आदेश अब निरस्त कर दिया गया है, और यह ट्रेन 15 सितम्बर को पूर्ववत चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20476 मिरज-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 23 सितम्बर को मिरज के स्थान पर पुणे से प्रस्थान करेगी। यानी यह ट्रेन मिरज-पुणे खंड पर रद्द रहेगी। नोट: 16 सितम्बर को इस रेलसेवा को आंशिक रद्द करने का पूर्व आदेश अब निरस्त कर दिया गया है।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा 22 सितम्बर को उदयपुर से प्रस्थान करेगी और मध्य रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। नोट: 15 सितम्बर को इस रेलसेवा को रेगुलेट करने का आदेश अब वापस ले लिया गया है।
  2. गाड़ी संख्या 06282 अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा 22 सितम्बर को अजमेर से प्रस्थान करेगी और मध्य रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। नोट: 15 सितम्बर को इसे रेगुलेट करने का आदेश अब रद्द कर दिया गया है।
Exit mobile version