उदयपुर. जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बस स्टैंड क्षेत्र में हुए चाकू हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद कस्बे में तनावपूर्ण हालात बन गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण घटना के बाद माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगुंदा निवासी दिनेश नाई उदयपुर से वाहन द्वारा गोगुंदा लौट रहा था। इसी दौरान फतहपुरा क्षेत्र से शाहनवाज शाह भी उसी वाहन में उसके पास बैठ गया। यात्रा के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें शाहनवाज द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और धमकी दी गई। शाम करीब 7:15 बजे जैसे ही वाहन गोगुंदा बस स्टैंड पर पहुंचा, विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि शाहनवाज ने अचानक चाकू निकालकर दिनेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले को देखकर बीच-बचाव के लिए आगे आए चेतन नायक निवासी गोगुंदा पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को गोगुंदा सामुदायिक चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया। हालात को संभालने के लिए थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद किया और बताया कि एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई की जानकारी के बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई। एहतियातन कस्बे में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अम्बावी में आम उत्पादन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन शिल्प ग्राम मेला या कानून से ऊपर तंत्र? उपभोक्ता अधिकारों की खुलेआम धज्जियां, मेला प्रशासन कटघरे में