Site icon 24 News Update

“जगन्नाथ स्वामी की जय के जयकारों के साथ जगन्नाथपुरी रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक”

Advertisements

24 News Update Udaipur. राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क तीर्थ यात्रा 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन आज 5.1.26 सोमवार को उदयपुर राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए दोपहर 1.40 बजे भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, निवर्तमान उपमहापौर एवं भाजपा महामंत्री उदयपुर पारस सिंघवी ,देवीलाल सालवी,पंकज बोराना,शहर जिला मंत्री तुषार मेहता, खुशबू मालवीय,राजमल चित्तौड़ा,अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गीतेश श्री मालवीय,सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी ,सहायक आयुक्त ऋषभदेव दीपिका मेघवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों ने सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा एवं देवस्थान मंत्री जोराराम जी कुमावत के साथ फोटो खिंचवाने का आनंद उठाया।उक्त ट्रेन में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के उदयपुर , राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के 517वरिष्ठ नागरिक को बैठाया गया,ट्रेन मे चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ के 189 एवं कोटा रेलवे स्टेशन से संभाग के 264 यात्री सवार होंगे। ट्रेन 7 जनवरी को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करवाए जाएंगे एवं वरिष्ठ नागरिकों को कोणार्क के सूर्य मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।
उक्त ट्रेन का प्रभारी मनीष जोशी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाड़ोल को बनाया गया है।
उक्त ट्रेन में कुल 970यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम , अनुरक्षक सहित 30 का स्टाफ कुल 1000यात्री यात्रा कर रहे है, समस्त वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय नाश्ता ,खाना , गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार समस्त वरिष्ठ जनों के लिए एसी ट्रेन की व्यवस्था की गई है इससे पूर्व नॉन एसी ट्रेन संचालित होती थी ।उक्त ट्रेन 10 जनवरी को पुनः उदयपुर लौट कर आएगी।यह जानकारी उदयपुर सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने दी। अगली ट्रेन 13 जनवरी को उदयपुर से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश जाएगी।

Exit mobile version