24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही निशुल्क तीर्थ यात्रा 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन आज 06.7.25 को उदयपुर राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर – वैष्णो देवी -अमृतसर- वाघा बॉर्डर के लिए दोपहर 12.25 बजे उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़,सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी एवं दीपिका मेघवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। उक्त ट्रेन में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के 140 वरिष्ठ नागरिक को बैठाया गया,ट्रेन मे अजमेर एवं जयपुर रेलवे स्टेशन से राजस्थान के अन्य संभागों के 540यात्री सवार होंगे।उक्त ट्रेन के प्रभारी मुकेश कुमार जोशी व्याख्याता को एवं कैलाश चंद्र शर्मा को सहायक ट्रेन प्रभारी बनाया गया है।उक्त ट्रेन में कुल 780यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम , अनुरक्षक सहित 20 का स्टाफ कुल 800यात्री यात्रा कर रहे है, समस्त वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय नाश्ता ,खाना , गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार समस्त वरिष्ठ जनों के लिए एसी ट्रेन की व्यवस्था की गई है इससे पूर्व नॉन एसी ट्रेन संचालित होती थी ।उक्त ट्रेन 11 जुलाई को पुनः उदयपुर लौट कर आएगी।यह जानकारी उदयपुर सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने दी।
“जय मां वैष्णो देवी” के जयकारों के साथ उदयपुर से वैष्णो देवी रवाना हुई वरिष्ठ नागरिको की विशेष ट्रेन

Advertisements
