24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती हडमाला, गोवाड़ी, वृंदावन और घोटाद कॉलोनी के 23 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर सकुशल लौट आया। हडमाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं का परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं एवं जयकारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।रोशन व्यास ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर परिवार, गांव, क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। यात्रियों ने बताया कि इस वर्ष यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित और सुरक्षित रही। भारत सरकार, सुरक्षा बलों और विभिन्न सेवा संगठनों की ओर से चिकित्सा, भोजन, आवास, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रहीं, जिससे कठिन पर्वतीय मार्ग और प्रतिकूल मौसम के बावजूद यात्रा सुगमता से पूरी हुई।श्रद्धालुओं ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति और नई ऊर्जा की अनुभूति हुई। यात्रा के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं के बीच भाईचारे, एकता और सेवा भावना का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिला।इस अवसर पर राजेश व्यास और हेमंत व्यास ने सभी श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शिव से क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की प्रार्थना की। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आगामी वर्षों में भी पवित्र अमरनाथ यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा की नई तहसीलदार बनीं आस्था बामणिया, संभाला पदभार सागवाड़ा में ‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई मित्रों का सम्मान, सेफ्टी किट और प्रशस्ति-पत्र किए वितरित