24 News Update जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार को जोधपुर पहुंचे। वे आगामी 5 से 7 सितंबर तक लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे 9 सितंबर की सुबह तक यहीं प्रवास करेंगे।बैठक में हिस्सा लेने के लिए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य शीर्ष पदाधिकारी भी मंगलवार से जोधपुर पहुंचना शुरू करेंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजामसंघ प्रमुख के प्रवास को देखते हुए जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने सोमवार सुबह 5 बजे से अगले आदेश तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।तीन दिवसीय बैठक में इनकी मौजूदगीलालसागर के आदर्श विद्या मंदिर में होने वाली बैठक हर वर्ष अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाती है। पिछले वर्ष यह बैठक केरल के पालक्काड़ में हुई थी।इस बार की बैठक में संघ प्रेरित 32 संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।प्रमुख उपस्थितियां:सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवतसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबालेसह सरकार्यवाह – डॉ. कृष्ण गोपाल, सी.आर. मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमारभाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री बी.एल. संतोषराष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारीबैठक के मुख्य एजेंडेसंघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, बैठक में सभी संगठन अपने अनुभव साझा करेंगे और राष्ट्रीय एकात्मता, सुरक्षा तथा सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विमर्श होगा। अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा संघ शताब्दी वर्ष (2025) को लेकर तैयारियां और पंच परिवर्तन योजना (राष्ट्र निर्माण, सेवा, सामाजिक एकता आदि) वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां (जैसे ट्रंप टैरिफ), सीमाओं की स्थिति, स्वावलंबन अभियान और कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोहम्मद मोहसिन प्रधानाचार्य की 36 वर्षों की सेवाओं का हुआ सम्मान कमल में कीचड़ : अवैध खनन केस में भाजपा विधायक पर हाई कोर्ट जज को फोन लगाने का आरोप, जस्टिस ने खुद को सुनवाई से अलग किया