24 News Update उदयपुर। सालवी (बुनकर) समाज के आराध्यदेव भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर, सूरजपोल पर सोमवार सायं को अन्नकूट महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
महोत्सव में भगवान श्री सत्यनारायण को छप्पन भोग अर्पित किए गए। सायं से रात्रि तक मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भगवान के भजनों पर नाच-गान कर आनंद लिया।
रात्रि में आयोजित भव्य आरती में समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के सुंदर श्रृंगार और अन्नकूट दर्शन का लाभ लिया।
यह आयोजन सालवी समाज जनों के सहयोग से संपन्न हुआ। जानकारी सालवी (बुनकर) समाज, साठखेड़ा, खेरोदा चौकी, उदयपुर के अध्यक्ष नारायण लाल सलाया ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.