24 न्यूज अपडेट, सलूंबर। जिले में अवैध बजरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 100 टन अवैध बजरी जब्त की गई। कार्रवाई झल्लारा थाना क्षेत्र के अखेपुर और खोलड़ी में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा और वृताधिकारी हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, डीएसटी प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह और झल्लारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहली कार्रवाई में अखेपुर के पास भटवाड़ा रोड पर करीब 50 टन बजरी का स्टॉक मिला। जांच में इसका मालिक भेरू सिंह पुत्र नाथू सिंह राजपूत निवासी भटवाड़ा होना पाया गया। मौके पर मौजूद खनिज विभाग की टीम ने बजरी को सीज कर सुपुर्दगी की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस टीम खोलड़ी की ओर रवाना हुई, जहां एक अन्य स्थान पर लगभग 50 टन बजरी और पाई गई। इसका मालिक भोपाल सिंह निवासी अखेपुर बताया गया। खनिज विभाग ने इस स्टॉक को भी सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की। इस संयुक्त कार्रवाई में सउनि गंगाराम पटेल, हेडकांस्टेबल भरत कुमार, कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल जिगर, और डीएसटी टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक यादव ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना ही पुलिस का उद्देश्य है। अवैध खनन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना जिला कलक्टर का अदवास दौरा, छात्रावास और आवास योजना का निरीक्षण