24 News Update सलूंबर। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सभी वार्डों में जीत का लक्ष्य तय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और संभावित प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को सेवक समाज के नोहरे में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों, संयोजकों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, जिला संगठन प्रभारी मुकेश रावत, निकाय चुनाव प्रभारी तख्त सिंह शक्तावत, सह प्रभारी अतुल चण्डालिया और मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभी से मैदान में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

हर वार्ड में होगी रायशुमारी, जिताऊ चेहरों की तलाश
भाजपा ने सभी वार्डों में प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। इनकी जिम्मेदारी वार्ड स्तर पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ संभावित प्रत्याशियों के नामों पर रायशुमारी करना है। गुरुवार से ही वार्ड प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क शुरू कर दिया। निकाय चुनाव प्रभारी तख्त सिंह शक्तावत ने कहा कि अंतिम वोट पड़ने तक कार्यकर्ताओं और वार्ड चुनाव प्रबंधन टीम को पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल होगा और टिकट चयन में सक्रियता, निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। कई स्तरों पर परीक्षण के बाद ही नाम तय किए जाएंगे।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान
सह प्रभारी अतुल चण्डालिया ने कहा कि भाजपा राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छोटी-मोटी बातों को पीछे छोड़कर एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों के आवेदन प्रदेश चयन समिति तक भेजे जाएंगे।

कांग्रेस बोर्ड पर साधा निशाना
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कांग्रेस के पिछले पांच साल के नगर परिषद कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दौरान सलूंबर का विकास बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले बोर्डों के दौरान 30 वर्षों में सलूंबर की तस्वीर बदलने लगी थी, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में विकास की गति पर ब्रेक लगा। जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने का लाभ सलूंबर को मिलना चाहिए। ‘डबल इंजन’ सरकार के साथ विकास की कड़ी को मजबूत करते हुए शहर को आगे ले जाना है। उन्होंने बूथ स्तर का माइक्रो मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत का मंत्र बताया। बैठक में प्रधान दुर्गाप्रसाद मीणा, जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा, जिला मंत्री करण सिंह पवार, भूरा भाई पटेल, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गांधी, मंडल प्रतिनिधि वेणी राम सुथार, चुनाव संयोजक प्रकाश जैन, सह संयोजक कमल बाहेती, नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन, डॉ. लव व्यास, जयेश चौबीसा और नरेंद्र सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading