24 News Update सागवाड़ा, 20 अगस्त (जयदीप जोशी)। नगर के आरा मार्ग पर माणकपुरा स्थित श्रीश्री उत्तम गोपाल कृष्ण गौशाला में गुरुवार को श्रीमद्भागवत सत्संग समिति द्वारा पार्क भूमि का पूजन किया गया।संत संरक्षक संत उदयराम जी महाराज, श्रीमद्भागवत सत्संग समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित पंचाल ने पंडित हितेश ठाकुर के मंत्रोच्चार से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन पर गोशाला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सुथार एवं अजय बुझ ने श्रीमद्भागवत सत्संग समिति के समस्त सदस्यों का उपरना पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।गोशाला के संरक्षक नरेंद्र खोडनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाकांत व्यास ने कहा कि भागवत सत्संग समिति की यह पहल गौवंश की सेवा के साथ-साथ परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समिति के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।गोशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर संघवी, भगवतीलाल पंचाल ने बताया कि गौशाला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए एक शांत और हरा-भरा वातावरण तैयार किया जा रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखना और परिसर को सुंदर रूप देना, साथ ही गौ दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्गों और बच्चों के बैठने व विश्राम करने के लिए उचित स्थान विकसित करना इसका उद्देश्य है।संत उदयराम जी ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और गौशाला परिसर का विकास हम सबका सामूहिक दायित्व है। नया पार्क बनने से न केवल गौशाला की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि यह प्रकृति और जीव-सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण भी बनेगा।संयोजक मुकेश भोई ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से युक्त पार्क में बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही गोमाता और भगवान कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा भी लगाई जाएगी। अंत में सभी ने गौ सेवा का संकल्प लिया और प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर नारायण लाल बनोत, जयंती लाल मोची, नानूलाल पटेल, श्याम भट्ट, यशपाल सिंह पंवार, भगवान लाल सेवक, नटवरलाल उपाध्याय गामड़ा, प्रवीण उपाध्याय, अशोक भावसार, मनोज शाह, रणछोड़ भाटिया, लोकेश सोनी, ओम प्रकाश पंचाल, अतुल भावसार, प्रकाश खटीक, गोपाल मोची, जयेश भाटिया, नाथूलाल यादव, विजय आर. पंचाल, विजय एल. पंचाल, राजेश दर्जी, भोगीलाल पाटीदार आरा आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने जीत के लिए कसी कमर, हर वार्ड में पहुंचे पर्यवेक्षक विद्यालय में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह, अध्यक्ष बने नमन पंचाल