24 News Update सलूंबर, 10 अगस्त। हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष… सोमवार को सलूंबर की सड़कें देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आईं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत के अवसर पर शहर में निकली तिरंगा रैली में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।रैली को जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी., विधायक शांता अमृतलाल मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई रैली चुंगी नाका, बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची। तिरंगा थामे विद्यार्थियों की कतारें शहर की सड़कों से गुजरीं तो जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। विद्यार्थियों के जोश और देशभक्ति के नारों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। शहरवासियों ने भी रैली में सहभागिता निभाते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। गांधी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गौरव को बनाए रखने की अपील की। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। वहीं समाज कल्याण अधिकारी ममता जाखड़ ने नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर में संत रविदास समरसता रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत