24 News Up[date सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर में श्री रामेश्वर भक्त मंडल के तत्वावधान में 96वां रामायण मनका 108 एवं हनुमान चालीसा पाठ शनिवार शाम को रघु ट्रावेल्स के ऑफिस पर आयोजित किया गया। यह आयोजन ट्रावेल्स संचालक अशोक नानूलाल भोई के संचालित वाटिका में संपन्न हुआ।धनतेरस के अवसर पर यजमान पुत्र जय भोई ने मुकेश भोई के दीप मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की और पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। नयन भोई, विस्मय भोई और मयंक भोई ने क्रमशः गुरु वंदना, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना का पाठ किया। हनुमानजी का आव्हान विशाल भोई ने किया और आसन पर विराजमान कर पाठ आरंभ कराया। रामायण मनका की रसमयी चौपाइयों का गान अजय, प्रितम, रोनक असावरा, नरेश सेवक, तमन्ना, ज्योति, निशा और भक्ति सुथार ने किया। हनुमान चालीसा का पाठ भुपेन असावरा और राजेश भोई ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुकेश भोई और टीम ने विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ “अयोध्या आये मेरे प्यारे राम, बोलो जय-जय श्री राम” भजन प्रस्तुत किए, जिसमें रघुवीर भोई और दिलीप भोई ने संगत दी।मंडल के मुख्य संरक्षक संत उदयरामजी महाराज ने यजमान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लक्ष्मी माता का रूप है, और उनकी पूजा के साथ ही उनका सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन दशरथ भोई ने किया जबकि आभार अशोक भोई ने व्यक्त किया।इस पावन अवसर पर बाल संत अमृतराम, रवीन्द्र भाई सुथार, नानुराम, मनोज भाई, शंभु भाई, संतोष भोई, संजय भोई, रमेश भोई, शंकरलाल भोई, राजु कलाल, भरत पंवार, उषा भोई, संगीता, रेखा, पुष्पा, सुनीता, जोशना सुथार, गीता भोई और रघु ट्रावेल्स के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा: नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और पुत्र घायल कान्हडदास धाम रामद्वारा में दीपावली पर सत्संग और भजन कीर्तन का आयोजन