24 News update उदयपुर। भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की कर्मभूमि उदयपुर में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य भगवा रैली का आयोजन हुआ। हजारों युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग गया। फतह स्कूल से हुआ शुभारंभ भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि युवा भगवा रैली का शुभारंभ फतह स्कूल से हुआ। बेणेश्वर धाम के पीठाधीश अच्युतानंद महाराज, संत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दास महाराज एवं महंत इंद्रदेव दास महाराज ने भगवा पताका फहराकर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व, युवाओं की टोलियां अपने-अपने क्षेत्रों से छोटी-छोटी रैलियों के रूप में फतह स्कूल पहुंचीं। उदयसागर चौराहा, ढीकली, नाई, उमरड़ा, वरड़ा, देबारी, तितरड़ी, डाकन कोटड़ा, बलीचा, ईसवाल, कविता गांव सहित शहर के विभिन्न कोनों से निकली ये रैलियां जब फतह स्कूल में संगम बनीं, तो मानो एक विराट भगवा धारा प्रवाहित हो रही हो। शहर के हृदयस्थलों से गुजरी भगवा धारा रैली ने सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, चेतक सर्कल, लोक कला मंडल, मीरा कन्या महाविद्यालय, कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल और शक्तिनगर होते हुए टाउन हॉल तक अपनी भव्यता को साकार किया। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। समाजों, संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं ने भी विभिन्न स्थानों पर रैली का अभिनंदन किया। युवाओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और गूंजते जयघोष माहौल को ओजस्वी बना रहे थे। भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम् जैसे उद्घोषों से संपूर्ण नगर राष्ट्रभक्ति के भाव में डूब गया। टाउन हॉल में हुआ समापन, संतों का आशीर्वचन रैली का समापन टाउन हॉल में हुआ, जहां यह विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम के पीठाधीश अच्युतानंद महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और नववर्ष की गौरवशाली परंपरा पर विचार रखे। 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2082 के उपलक्ष्य में 30 मार्च, रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 📍 समय व स्थान: दोपहर 3 बजे गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होगी मार्ग: हाथीपोल, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए नगर निगम प्रांगण तक पहुंचेगी 📍 विशेष आकर्षण: मातृशक्ति मंगल कलश धारण कर मंगलाचरण गाएंगी झांकियां, अखाड़े, धार्मिक ध्वज, ढोल-नगाड़े और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी 📍 भजन संध्या: सायं 7 बजे से नगर निगम प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे मुख्य आयोजन में गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम (बड़ीसादड़ी) के पीठाधीश सुदर्शनाचार्य महाराज तथा मांकड़ादेव धाम (झाड़ोल) के गुलाबदास महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-सलूम्बर सीमा पर 75 लाख की अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई राजस्थान दिवस पर मैराथन में दिखाया उत्साह