24 News Update उदयपुर : रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के आठवें मुकाबले में स्पार्टन क्रिकेट अकादमी मारवाड़ स्पार्टन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वंडर क्रिकेट क्लब नोएडा डनकौर योद्धाज को 51 रनों से पराजित किया। मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा और दोनों टीमों ने आक्रामक क्रिकेट का प्रदर्शन किया।मारवाड़ स्पार्टन्स की टीम की कमान वर्तमान में लीग में खेल रहे कप्तान रवि बिश्नोई संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने बेहतरीन तालमेल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मारवाड़ स्पार्टन्स ने 18.5 ओवर में 187 रन बनाए। टीम की ओर से आंकुश सिंह ने 24 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं शुभम गर्हवाल ने 21 गेंदों में 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डनकौर योद्धाज की टीम 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मारवाड़ स्पार्टन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभम गर्हवाल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं हर्षित सेठी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हिमांशु नेहरा ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। मारवाड़ स्पार्टन्स की यह जीत एक बेहतरीन सामूहिक प्रयास का परिणाम रही, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने कप्तान रवि बिश्नोई के नेतृत्व में शानदार संतुलन और आक्रामकता दिखाई।मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में शुभम गर्हवाल को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उन्हें 5000 का चेक एवं स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि शोधकर्ता एवं व्यवसायी केतुल पटेल द्वारा प्रदान किया गया। अतिथि के रूप में उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) के संयुक्त सचिव अनीस इकबाल, उपाध्यक्ष राकेश खोखावत उपस्थित रहे। रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 में लगातार रोमांचक मुकाबले दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं और टूर्नामेंट अब और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक चरण की ओर अग्रसर है।यह जानकारी सुनील लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट) और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मैच के दौरान ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “ऑपरेशन त्रिनेत्र” में बड़ी कार्रवाई: 1.861 किलो गांजा व बिना नंबर की एक्टिवा जब्त संस्थाओं में गठित बाल संरक्षण समिति को प्रभावी बनाएं-ध्रुव कुमार कविया बाल संरक्षण पर दो दिवसीय नॉलेज एक्सचेंज कार्यशाला संपन्न