24 News Update भूपालसागर। बुधवार सुबह भूपालसागर के समीप चित्तौड़गढ़-डबोक स्टेट हाइवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाइवे संख्या 9 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। इसके कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपति इसके चपेट में आ गए।हादसे में भूपालसागर निवासी 65 वर्षीय बंशीलाल लौहार और उनकी 63 वर्षीय पत्नी श्रीमती कंकु बाई लौहार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को भूपालसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार के दौरान श्रीमती कंकु बाई लौहार ने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंशीलाल लौहार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।भूपालसागर थानाधिकारी लादुलाल सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल को जब्त कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में गुंडाराज मुमकिन है : विधायक की बेटी के फर्जी सर्टिफिकेट का भंडाफोड़ करने वाले व्यक्ति पर चौथी बार हमला जिनवर की भक्ति से पापों का नाश होता है : आर्यिका सुप्रज्ञमती समवसरण विधान के तीसरे दिन 180 अर्घ्य समर्पित