24 News Update अजमेर/ब्यावर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अजमेर में रीको के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (यूनिट हेड) अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये तथा ब्यावर में जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि सरथाना औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित प्लॉट का पट्टा जारी करने और प्रोडक्ट चेंज की अनुमति देने के एवज में रीको अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने अजमेर और ब्यावर में एक साथ ट्रैप की कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर के पास प्लॉट का पट्टा जारी करने की फाइल लंबित थी, जबकि सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा के पास प्रोडक्ट चेंज की अनुमति से जुड़ी फाइल लंबित थी। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने एक ही प्लॉट से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग रिश्वत की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार, अंजय विश्वकर्मा शुक्रवार दोपहर जयपुर स्थित मुख्यालय जाने की तैयारी में थे, लेकिन एसीबी ने दोपहर करीब 12 बजे ही उन्हें अजमेर कार्यालय में ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। विश्वकर्मा की मूल पोस्टिंग किशनगढ़ में है और उनके पास अजमेर इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। ब्यूरो अब यह जांच कर रहा है कि आरोपियों ने पहले भी इस तरह रिश्वत लेकर अन्य मामलों का निस्तारण तो नहीं किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading