24 News Update शाहपुरा. शहर में जाट छात्रावास कलिजरी गेट शाहपुरा में पूर्व में निर्मित अर्धविकसित चबूतरे को हटाकर भव्य तेजाजी महाराज के चबूतरे का निर्माण किया गया।
जाट समाज ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार तेजाजी महाराज की परमिशन से बनाए गए उक्त भव्य चबूतरे पर तेजाजी महाराज, नाग देवता व गणेश जी की मूर्तियों की पुनर्स्थापना के लिए तेज भक्तों द्वारा हवन और अनुष्ठान का कार्यक्रम किया गया वहीं रात्रि जागरण हुआ तेजाजी महाराज की कथा और भजन कार्यक्रम हुआ
आज सुबह 9:15 बजे मुहूर्त के अनुसार तेजाजी महाराज की मूर्तियां पुनः भव्य चबूतरे पर धार्मिक अनुष्ठान के अनुसार स्थापित की गई उसके बाद परसादी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में जाट समाज के रामधन जाट, रतनलाल जाट जगदीश जाट, लक्ष्मण जाट शांतिलाल जाट, कालू जाट रामप्रसाद जाट मनोहर लाल जाट शंकर लाल कुड़ी शोभाराम तोग़ड़ा रामप्रसाद जानि अशोक जानी बैनाथ जाट सत्यनारायण जाट बबलू जाट कैलाश धाकड़ सुरेश गुर्जर सहित सर्व समाज के तेजा भक्तों ने हिस्सा लिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.