24 News Update नई दिल्ली। देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियों मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 51,000 से ज्यादा कारें बेचीं। इस दौरान GST की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने के कारण कार की कीमतें पिछले 4 साल के स्तर पर आ गईं, वहीं कंपनियों ने फेस्टिव ऑफर में 10% से ज्यादा की छूट भी दी।मारुति ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ामारुति ने नवरात्रि के पहले दिन करीब 30,000 कारें बेचीं, जबकि 80,000 लोग शोरूम पहुंचे। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह पिछले 30 साल में सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स है। छोटी कारों की कीमतें 10-15% तक कम होने के कारण मिडिल क्लास परिवार सीधे शोरूम पहुंचे।हुंडई की 5 साल में बेस्ट परफॉर्मेंसहुंडई ने करीब 11,000 कारें बेचीं, जो पिछले 5 साल में एक दिन की सबसे अच्छी बिक्री है। खासतौर पर ग्रैंड i10 नियोस और क्रेटा मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड रही। एक डीलर ने कहा, “GST कम होने की वजह से सुबह से शोरूम में लंबी लाइन लगी रही।”टाटा ने भी किया रिकॉर्डटाटा मोटर्स ने भी 10,000 कारों की डिलीवरी दर्ज की, जो कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की बिक्री है। नेक्सॉन और पंच SUV मॉडल्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही। कंपनी ने बताया कि यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में और बिक्री बढ़ेगी।GST दरों में बदलाव4 मीटर तक लंबी और 1200CC पेट्रोल कार: 28% से घटकर 18% GST4 मीटर तक लंबी और 1500CC डीजल कार: 28% से घटकर 18% GST4 मीटर से लंबी और ज्यादा इंजन वाली कारों पर 40% GST लागूडिस्काउंट और इंसेंटिव में इजाफामार्केट इंटेलिजेंस जैटो डायनेमिक्स के मुताबिक अगस्त में कारों पर औसत इंसेंटिव बढ़कर 45,391 रुपए हो गया, जो पिछले साल 41,514 रुपए था। खासकर हैचबैक कारों पर 102% तक इंसेंटिव बढ़ा, जबकि सेडान और SUV पर इंसेंटिव घटा।कंपनियों के डिस्काउंट बढ़ाने की वजहेंनवरात्रि से फेस्टिव सीजन की शुरुआत, कार खरीदना शुभ माना जाता है।जनवरी-जून में 22 लाख वाहन बिके, बिक्री 1.4% बढ़ी, कंपनियों पर दबाव।अगस्त में कंपनियों के पास 56 दिन का स्टॉक, जबकि इंडस्ट्री के लिए 21 दिन पर्याप्त।पेट्रोल कारों पर इंसेंटिव 14% बढ़कर 44,733 रुपए, डीजल पर 32.5% घटाकर 45,887 रुपए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा – व्यभिचार अपराध नहीं, लेकिन पत्नी हर्जाना मांग सकती है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़का गुस्सा, रावलकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद में आजादी के नारे, सेना पर हमले