Site icon 24 News Update

श्री सत्यनारायण भगवान को संघ साहित्य भेंट कर वृहत गृह संपर्क अभियान की शुरुआत

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। चिकारड़ा विभाग बौद्धिक प्रमुख धर्मेश जारोली और विहिप जिला अध्यक्ष प्यारचंद सेन ने सत्यनारायण भगवान को साहित्य भेंट कर आशीर्वाद लेकर गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की। प्यारचंद सेन ने जानकारी दी कि प्रत्येक घर में जाकर संघ द्वारा अपनी सौ वर्षों की यात्रा में देश, धर्म और समाज के लिए अपने तन, मन और धन का समर्पण कर समाज की हर परिस्थिति में सेवा की है।
हमें संघ के पंच परिवर्तन — सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक शिष्टाचार — की जानकारी देते हुए प्रत्येक घर में जाकर संपर्क करना है।
कस्बे के रामेश्वरलाल खंडेलवाल, अशोक बोहरा, मनीष अग्रवाल, ओमप्रकाश सुथार, सुरेंद्र लश्कर, गोपाल मेनारिया, दिनेश गायरी, पुष्कर वैष्णव, पुजारी जी से संपर्क कर जिला मुख्यमार्ग प्रमुख मुकेश जारोली और खंड प्रचारक धर्मेंद्र जी ने संघ साहित्य भेंट किया।

Exit mobile version