नया ट्रेंड : आजकल पुलिस को महिला के कपड़ों में मिलने लगे हैं अपराधी, संयोग या प्रयोग! 30 नवम्बर 2025 | उदयपुर उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चन्द्र शेखर पारिख (निवासी हनुमान चौक, खारिया मीठापुरा, बिलाडा, जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पूरी घटना प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि—पति से विवाद के बाद वह अपनी नाबालिग पुत्री व पुत्र के साथ आरोपी चन्द्र शेखर पारिख के साथ लिव-इन में रह रही थी। संयुक्त परिवार की तरह आरोपी की माता भी साथ रह रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार— आरोपी पिछले एक माह से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता को डरा-धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं। माँ को इसका संदेह होने पर पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।प्रकरण का अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ) श्रीमती माधुरी वर्मा द्वारा किया जा रहा है। सविना थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई थानाध्यक्ष अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।आरोपी से अपराध की पुष्टि होने पर उसे विधिक कार्रवाई हेतु गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना सविना टीम अजय सिंह राव, थानाधिकारी कृष्णप्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल 1523 छगनलाल, कांस्टेबल 2533 मांगीलाल, कांस्टेबल 1096 विक्रम सिंह, कांस्टेबल 1959 सतपाल सिंह, कांस्टेबल 896 शिवलाल, कांस्टेबल 2495 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीटू का 13वां जिला सम्मेलन: “मजदूरों का राज कायम किए बिना बदलाव संभव नहीं” — राज्य सचिव बी.एस. राणा राजस्थान विद्यापीठ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन: विद्यार्थियों को सिखाई गई परम्परागत और आधुनिक खेती की तकनीकें