24 News update उदयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेशभर के जिलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में बेगूं निवासी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रंजना शर्मा को उदयपुर शहर महिला कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने की है। रंजना शर्मा इससे पहले पाली जिले की प्रभारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं। साथ ही वे बेगूं नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष भी रही हैं।नियुक्ति पर रंजना शर्मा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उदयपुर शहर में महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा जनहित के प्रत्येक विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावी आवाज उठाई जाएगी।रंजना शर्मा ने बताया कि उनका प्रयास उदयपुर शहर में महिला कांग्रेस को अधिक सक्रिय, संगठित और जनसरोकारों से जुड़े संगठन के रूप में स्थापित करना रहेगा।उल्लेखनीय है कि रंजना शर्मा विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान भीलवाड़ा जिला सह-प्रभारी तथा झालावाड़ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उदयपुर शहर की नई जिम्मेदारी सौंपी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विप्र फाउंडेशन 250 प्रतिभाओं और विभूतियों को करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की 20वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति व खेल क्षेत्र की विभूतियो का किया सम्मान