24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिंदास फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘रंगोथोन 7.0’ साइकिल मैराथन रविवार सुबह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।मैराथन की शुरुआत सुबह 6 बजे फतहसागर झील की पाल (देवाली साइड) से हुई। लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली का मार्ग रानी रोड, शिल्पग्राम, बड़ी गांव और मोया चौराहा से होते हुए फेरनियों का गुड़ा स्थित अमृतम बाग रिसोर्ट तक निर्धारित किया गया था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।सुबह से ही फतहसागर की पाल पर बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी जुट गए थे, जिससे आयोजन का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान एस.के. खेतान ग्रुप के चेयरमैन शशिकांत खेतान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक है और साइकिलिंग इसके लिए एक सरल तथा प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘रंगोथोन’ जैसे आयोजन समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा, ताकि केमिकल मुक्त होली को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। दिव्यांग साइकिलिस्ट गोविंद खारोल ने भी प्रतिभागियों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि प्रदूषण कम कर प्रकृति को सुरक्षित रखने में भी योगदान मिलता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा: साइबर खतरों से बचाव पर जागरूकता संगोष्ठी 2 को आधे दिन व 3 को पूर्ण अवकाश रहेगा प्रताप गौरव केन्द्र में , होली व धुलेंडी पर समय परिवर्तन