24 News Update उदयपुर, 24 अगस्त। नगर निगम, उदयपुर चुनाव में माकपा ने वार्ड नं. 32 से निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र वसीटा का उम्मीदवार घोषित किया।यह जानकारी देते हुए वार्ड नं. 32 के माकपा शाखा सचिव अमजद शेख ने बताया कि वार्ड नं. 32 के नागरीकों की बैठक कच्ची बस्ती फैडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में माछला मगरा स्थित माकपा कार्यालय में सम्पन्न हुयी, जिसमें वार्ड नं. 32 के सैकड़ों नागरिकों ने सर्व-सम्मति से यह निर्णय लिया।इस अवसर पर माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने कहा कि माकपा का इस वार्ड में पिछले 6 बोर्ड की तरह इस बार भी लाल झंडा लहरायेगा, उन्होंने कहा कि भाजपा के 6 बोर्ड के कार्यकाल में उदयपुर की जनता के साथ वादा खिलाफी कर उन्हें ठगा गया है और भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये गये है। ऐसे में उदयपुर की जनता इस बार भाजपा से हिसाब चुकाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्पोरेट कम्पनी की तरह काम कर रही है, जिसका मतलब सिर्फ अपना फायदा है और जनता के प्रति अपनी कोई जवाबदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 30 साल के नगर निगम बोर्ड के शासन ने उसके नेताओं को अंहकार से तानाशाह बना दिया है जो जनता के द्वारा उनके पास काम लेकर जाने पर उन्हें अपमानित करते है। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ भूल सकती है, लेकिन उस बात को कभी नहीं भूलती कि “आपने उन्हें कैसा महसूस कराया“।बैठक में नोजवान सभा के जिला संयोजक अनिल पनोर ने कहा कि वार्ड नं. 32 में माछला मगरा की कच्ची बस्ती आती है जहां की जनता वर्षों से पट्टों की मांग करने के साथ माकपा के नेतृत्व लगातार संघर्ष करती रही है, लेकिन भाजपा के कच्ची बस्ती वासियों के सिर्फ वोट चाहिये और उनकी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।बैठक में माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने कहा कि भाजपा को लाल झंडा बहुत चुभता है, क्योंकि लाल झंडा गरीब के अधिकार के लिए संघर्ष करता है और भाजपा गरीब विरोधी है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रताप सिंह देवड़ा ने कहा कि भाजपा कच्ची बस्तीयों का एक भी वोट पाने की अधिकारी नहीं है, क्योंकि उनका इतिहास कच्ची बस्तीयों को तोड़ने और कच्ची बस्ती वासियों को अपमानित करने का रहा है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में हजारों लोगों को लाल झंडा की बदोलत रहने के लिए छत मिली है, इस इतिहास को भी जनता को याद रखना होगा।बैठक में वार्ड नं. 32 माकपा उम्मीदवार राजेन्द्र वसीटा ने कहा कि माछला मगरा – गोवर्धन विलास की जनता ने मुझे दो बार पार्षद चुना है, जिससे मैं यहां की जनता का कर्जदार हूं। उन्होंने कहा कि मुझमें भी कई कमीयां है, और जनता को कई शिकायते रही होंगी, लेकिन वह शिकायते एक परिवार के सदस्य की तरह है, जिन्हें मैं आप सभी के सहयोग से दूर करने की कोशिश करूंगा और एक बेहतर एवं विकसित वार्ड बनाने की कोशिश करूंगा।इस अवसर पर रघुनाथ सिंह, गोपाल सिंह भोमला, भेरूलाल मेघवाल, गिरधारी लाल पालीवाल, जोगेन्द्र वसीटा, हितेश नलवाया, बंशीलाल वैष्णव, राजेन्द्र खटीक, राकेश मीणा, मनोहर खटीक, शिव रेगर, रणजीत सिंह चौहान, मोबीन खान, प्रकाश डांगी, किशन मेघवाल, जगदीश मेघवाल, विष्णु खटीक, अजय मेघवाल, भेरू लाल मीणा आदि ने भी विचार व्यक्त कर वार्ड नं. 32 के आम जनता से माकपा उम्मीदवार राजेन्द्र वसीटा को जिताने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निकाय कर्मचारियों के अधिकारों पर मंथन, उदयपुर में फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन सेंट मैरिज स्कूल ने रोलबॉल में जीता स्वर्ण पदक