– नगर निगम चुनाव को लेकर सकल जैन समाज की बैठक सम्पन्न उदयपुर, 25 अगस्त। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में सकल जैन समाज की बैठक 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उक्त बैठक में फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उदयपुर नगर निगम के मतदाताओं में सर्वाधिक मतदाता जैन समाज के है। अत: दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों से मांग करते है कि दोनों दल 80 वार्डों में से 25 वार्डों में जैन समाज के प्रतिनिधियों को पार्षद प्रत्याशी के रूप में टिकिट देवेंं। क्योंकि सभी वार्डों में मिलाकर लगभग 70 हजार मतदाता जैन समाज के है। जो समाज सदैव सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं जन सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। साथ ही जिस समाज पर मां सरस्वती और लक्ष्मी की बराबर कृपा रहती है ऐसे समाज को यदि पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा तो राजनिति में सुचिता का विकास होगा और समृद्धशाली राष्ट्र की परिकल्पना में सहभागी बनें।समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने उपस्थित जन समुदाय को आव्हान करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमे जैन समाज में जन्म लेने का अवसर मिला। अपनी जीवन शैली और आचरण को जैन समाज के अनुरूप डालते हुए राष्ट्र एवं समाज उत्थान में आगे बढऩे का संकल्प ले और हमारे सभी समाज बंधु जो निकाय चुनाव में हिस्सा ले रहे है उन्हे अधिकाधिक मतों से विजय बनावें।कार्यक्रम का शुभारंभ विजयलक्ष्मी गलूंडिया के नवकार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने किया। आभार श्याम नागौरी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र तलेसरा ने किया।इस अवसर पर शांतिलाल वेलावत,नरेंद्र सिंघवी, यशवंत आंचलिया, अशोक शाह, किरण जैन, कुंतीलाल जैन,विनोद भोजावत, नीतूल चंडालियां, अजय पोरवाल, हिम्मत बया, निर्मल पोखरना, अरुण मांडोत, सागर गोलछा, भंवर सेठ, पारस चित्तौड़ा, राजकुमार कच्छारा, गुणवंत वागरेचा, गजेन्द्र भंसाली, दिलीप जारोली, मनीष गलूंडिया, आकाश वागरेचा, आर सी मेहता, श्याम नागौरी, चंद्र प्रकाश चोरडिय़ा, अशोक कोठारी, दीपक सिंघवी, अरुण मेहता, सुधीर चित्तौड़ा, जितेंद्र सिसोदिया, नितिन लोढ़ा सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक के ‘मिनी पाकिस्तान’ बयान पर कांग्रेस का पलटवार, फतह सिंह राठौड़ बोले- उदयपुर की जनता का अपमान उदयपुर की “बेशकीमती जमीनों” की सुनवाई पर भी उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा को हटाने की मांग की