पहले दिन बच्चों की क्विज प्रतियोगिता, सफाई व पौधारोपण, बच्चों का थानों में भ्रमण, प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन 24 News Update जयपुर । इस वर्ष प्रदेश में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह 16 अप्रैल 2025 को राज्य स्तर, रेंज, जिला, यूनिट, प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर हर वर्ष की भाँति धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी में किया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह की श्रंखला में मंगलवार 15 अप्रैल को बच्चों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिनके विजेता एवं उनके अभिभावकों को बुधवार को मुख्य समारोह में आमंत्रित किया जायेगा। 15 व 16 अप्रैल, 2025 को सभी पुलिस कार्यालयों व परिसरों में सफाई व पौधारोपण किया जाएगा। डीजीपी श्री साहू ने बताया कि चयनित थानों में स्कूल के बच्चों का भ्रमण व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर, पुलिस लाईन आयुक्तालय, जयपुर व जयपुर ग्रामीण पुलिस लाईन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में जयपुर स्थित पुलिस कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों व स्वयंसेवकों के द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया जाए। श्री साहू ने बताया कि राज्य में रेंज मुख्यालय, जिला, यूनिट एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार व बुधवार को स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके अन्तर्गत रेंज व जिला पुलिस के सभी कार्यालयों, पुलिस लाईन्स, पुलिस थानों, पुलिस चौकियों में साफ-सफाई व पौधारोपण किया जाना है। इस दौरान जिला पुलिस लाईनों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए। मंगलवार की संध्या पर जिला पुलिस लाईन, आरएसी बटालियन मुख्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसके अन्तर्गत खेलकूद, वाद-विवाद, कविता वाचन, नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित व भाग लेने के लिए पुलिस कार्मिकों के परिवारजनों को भी आमन्त्रित किया जायेगा। इस समारोह में पुलिसकार्मिकों के बच्चे, जिन्होंने खेलकूद, पढाई एवं अन्य गतिविधि में अच्छा योगदान / अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें पुलिस अधीक्षक या कमाण्डेन्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दुबई में लॉरेंस-गोदारा गैंग को शरण देने वाला मास्टरमाइंड इलियास खान गिरफ्तार, एजीटीएफ की बड़ी कामयाबी डीजीपी से मिला राजस्थान आबकारी संघ व अन्य प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल, हनुमानगढ़ मामले की जांच दूसरे जिले के निष्पक्ष पुलिस अधिकारी से करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन