24 News Update उदयपुर। राजस्थान तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को शानदार समापन हुआ। अंतिम दिन भी उदयपुर की विधि सनाढ्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जयपुर, सीकर, उदयपुर और जोधपुर के तैराकों का दबदबा रहा, जबकि जनरल चैंपियनशिप का खिताब जयपुर ने जीता।समापन समारोह में महेंद्रनाथ चौहान, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य, एडवोकेट मनीष श्रीमाली, रमेश शेरा और समाजसेवी राजेंद्र खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।प्रतियोगिता में नमन गहलोत, नवीन भादू, गौरांग मोदी, रिद्धिमा सिंह, कुलसिरत कौर, स्वस्ति कंवर, हिमांशु शर्मा, गगन मीणा, विधान सनाढ्य, सृजन सिंह, प्रखर शर्मा, रितिका खाटा, मिष्ठी शर्मा, मान सांची कौर, साहिल गुप्ता, बलराम, दक्षिणा जोशी, कृष्णा सियाग, कृष्णादित्य सिंह, कुशाल सिंह हाड़ा, कुंकुम मल्होत्रा, सुमन मीणा, विद्या कुमारी, परी, काव्या, कुमकुम, निधि दहिया, अभिराज, लोकेन्द्र सिंह, हिरल शर्मा, रुद्र प्रताप, मान सिंह, कुणाल सनाढ्य, साक्षी सामोटा, प्रियंका कछावा, शौर्यवीर सिंह, पृथ्वीराज, कनक, गगन कुमारी, आदित्य लक्षकार, हिरम उत्तम और आदित्य उपाध्याय सहित कई तैराकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते।व्यक्तिगत चैंपियन में बालक ग्रुप प्रथम में नवीन भादू (बीकानेर), बालक ग्रुप द्वितीय में अभिराज (सीकर) और सृजन सिंह (टोंक), बालिका ग्रुप प्रथम में हारिका अलग (जयपुर) तथा बालिका ग्रुप द्वितीय में रितिका खाटा विजेता रहीं।प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राजस्थान तैराकी संघ और राजसमंद जिला तैराकी संघ ने डॉ. महेश पालीवाल का स्वागत किया। संघ के सचिव विनोद सनाढ्य ने तकनीकी अधिकारियों, कोच, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में तैराकी का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन: विधि सनाढ्य ने फिर जीता स्वर्ण, जयपुर बना जनरल चैंपियन राज्य अंडर-23 कुश्ती: उदयपुर की पलछीन जाट ने जीता कांस्य पदक, तीन मुकाबले जीतकर बढ़ाया मान