Site icon 24 News Update

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को जमानत, परिवार बोला—हाईकोर्ट जाएंगे

Advertisements

24 News Update इंदौर/शिलॉन्ग, 28 अप्रैल। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है। चौथी सुनवाई में कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत मंजूर की। सोनम फिलहाल शिलॉन्ग जेल में बंद थी और जल्द रिहा हो सकती है। मामले की पुष्टि विवेक स्येम (एसपी, शिलॉन्ग) ने करते हुए कहा कि अदालत ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि जमानत एक दिन पहले ही मिल चुकी थी और अब वे इस फैसले को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

परिवार नाराज, बोला—नहीं मिला इंसाफ
राजा की मां ने जमानत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में साजिश और मिलीभगत है। परिवार का कहना है कि वे इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

अब तक 5 में से 4 आरोपियों को जमानत
इस केस में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से चार को अब तक जमानत मिल चुकी है। इनमें सोनम रघुवंशी के अलावा लोकेंद्र सिंह तोमर, बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स शामिल हैं। जबकि कथित प्रेमी राज कुशवाह अभी भी जेल में है।

हनीमून के दौरान हुई थी हत्या
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए, जहां 23 मई को राजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने उनका शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से कई वार के निशान थे। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
तीन बार खारिज हुई थी जमानत, चौथी बार मिली राहत
सोनम रघुवंशी जून 2025 से जेल में बंद थी। इससे पहले उसकी तीन जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं, लेकिन चौथी बार अदालत ने उसे राहत दे दी।

Exit mobile version