24 न्यूज अपडेट जयपुर , जयपुर पश्चिम रेलवे के सूरत स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण फेज 2 कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण प्रभावित रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाओं का उधना के स्थान पर सूरत स्टेशन पर ठहराव रीस्टोर किया जा रहा है। गाडी संख्या 20824, अजमेर-पुरी रेलसेवा जो दिनांक 09.10.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सूरत स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन व 07.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 20664, जोधपुर-ताम्बरम् रेलसेवा जो दिनांक 14.10.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सूरत स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22738, हिसार-सिकन्दराबाद रेल सेवा जो हिसार से दिनांक 10.10.25 से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सूरत स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22724, श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 11.10.25 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह सूरत स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 20823, पुरी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 09.10.25 से पुरी से प्रस्थान करेगी वह सूरत स्टेशन पर 05.42 बजे आगमन व 05.52 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22663, ताम्बरम्-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 11.10.25 से ताम्बरम् से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सूरत स्टेशन पर 19.32 बजे आगमन व 19.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22737, सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.10.25 से सिकन्दराबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सूरत स्टेशन पर 19.32 बजे आगमन व 19.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22723, नान्देड-श्रीगंगानगर साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 16.10.25 से नान्देड से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा सूरत स्टेशन पर 19.55 बजे आगमन व 20.00 बजे प्रस्थान करेगी। नोटः- उपरोक्त रेलसेवाएं दिनांक 10.10.25 से आगामी आदेषों तक उधना के स्थान पर सूरत स्टेशन पर उपरोक्तानुसार ठहराव करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर और जालोर में भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने फोड़े एलईडी, जलाए पुतले ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मादक तस्कर पर शिकंजा, ब्राउन शुगर तस्कर की 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आलीशान मकान, ट्रक और फॉर्च्यूनर कार पर कार्रवाई