24 News Update अहमदाबाद। अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री ने गुजरात के वटवा क्षेत्र में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अलाइनमेंट तथा प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने टर्मिनल में पिट लाइनों और स्टेबलिंग लाइनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में ट्रेनों के रखरखाव और संचालन की क्षमता को और बेहतर बनाया जा सके। बैठक में अहमदाबाद–वटवा रेलखंड के चौगुनीकरण (क्वाड्रुपलिंग) के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इस योजना के लागू होने से अहमदाबाद से अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी और रेल यातायात की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके माध्यम से ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेल अवसंरचना को मजबूत करने में मदद मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ राष्ट्रगौरव के रूप में मनाने का संकल्प रेलवे सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था का होली मिलन व सम्मान समारोह संपन्न, सैकड़ों प्रतिभाओं का हुआ सम्मान