24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने आज सुबह भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता और स्क्रैप कारोबारी ओम नारायणीवाल के ठिकानों पर छापेमारी की। रेड की कार्रवाई में DGGI की टीम ने उनके घर और तीन व्यावसायिक परिसरों पर छानबीन की। इसमें उनकी फर्म ‘भीलवाड़ा स्क्रैप’ और ‘कामधेनु सरिया’ के दो गोदाम शामिल हैं। नारायणीवाल भीलवाड़ा में कामधेनु सरिया के डीलर भी हैं।एक साथ कई ठिकानों पर दबिशDGGI की टीम सुबह ही भीलवाड़ा पहुंची और नारायणीवाल के लगभग सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। गांधी नगर मिर्च मंडी के पास स्थित ‘भीलवाड़ा स्क्रैप’ नामक फर्म पर कार्रवाई की खबर फैलते ही स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक टीम द्वारा इस रेड से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है और जांच जारी है। कांग्रेस नेता ओम नारायणीवाल का राजनीतिक सफर ओम नारायणीवाल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भीलवाड़ा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे पहले, उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा, वे भीलवाड़ा नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं।कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में चिंताDGGI की इस छापेमारी से व्यापार जगत में हलचल मच गई है। स्थानीय व्यापारी इस कार्रवाई के संभावित प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। रेड के पीछे का मुख्य कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जीएसटी से जुड़े अनियमितताओं की जांच का हिस्सा हो सकता है।प्रशासन और DGGI की टीम इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं कर रही है, जिससे स्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होली के बाद ऐहड़ा खेला तो होगी सख्त कार्रवाई, डीएफओ सुले ने जारी की एडवाइजरी शाहपुरा जिला बचाओ क्रमिकसंघर्ष समिति के तत्वधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित व आत्मदाह करने वाले दो युवकों को किया याद, सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीमांग