24 News Upate उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान छह महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना के बाद इंटेलिजेंस ड्यूटी संभाल रहे कॉन्स्टेबल छगनलाल को निलंबित किए जाने से आमजन से लेकर पुलिस महकमे तक में असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि एक अकेले कॉन्स्टेबल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना पूरे घटनाक्रम का समाधान नहीं है। इससे फील्ड में काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।सूत्रों के अनुसार छगनलाल कई वर्षों से सवीना थाने में आसूचना (इंटेलिजेंस) अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक तथा संवेदनशील आयोजनों की अच्छी जानकारी रखते हैं। स्थानीय लोगों में उनकी काफी प्रतिष्ठा, नाम और सम्मान है। धार्मिक जुलूस, शोभायात्रा या बड़े आयोजनों में भीड़ का आकलन और व्यवस्थाओं के लिए अक्सर उन्हीं की सूचना पर पुलिस रणनीति तैयार होती थी।बताया जा रहा है कि शोभायात्रा में समाज से जुड़े लोगों व थाना प्रभारी सहित पर्याप्त पुलिस जाब्ता मौजूद था। ऐसे में एसपी के स्तर पर कोई नजीर देने वाली कार्रवाई करनी थी तो पहले पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर बड़े पदों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए थी।भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपराधी मौके का फायदा उठाते हैं और केवल आसूचना इनपुट के आधार पर हर वारदात को रोक पाना हमेशा संभव नहीं होता है। महकमे में चर्चा है कि लगातार 16 से 18 घंटे तक ड्यूटी करने वाले फील्ड स्टाफ पर सीधे निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई से कर्मियों का मनोबल कमजोर पड़ सकता है। जब तक अब तक लाइन हाजिर जैसी कार्रवाइयां की जा रही थीं। आम तौर पर पुलिस भी एक सबके लिए और सब एक के लिए के सिद्धांत पर काम करती है तो ऐसे में जिम्मेदारी भी सामूहिक ही होनी चाहिए थी। ऐसी कार्रवाई से भविष्य में संवेदनशील ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बढ़ने की भी बातें सामने आ सकती है। जानकार बताते हैं कि इससे पहले भी शहर में कई बार इसी तरह सामूहिक जेवर स्नेचिंग की वारदातें हुईं मगर इस तरह की कार्रवाई पहली बार की गई है।एसपी डॉ. अमृता दुहन ने लापरवाही मानते हुए कॉन्स्टेबल को निलंबित किया है। मगर लापरवाही का स्तर क्या केवल कांस्टेबल का है, पूरे जाब्ते का है या एसएचओ साहब का है यह भी तय किया जाना चाहिए था निर्णय तक पहुंचने से पहले, इस पर चर्चा हो रही है। अब पुलिस पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शोभायात्रा की ड्रोन रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है तथा जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है।गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश पर शोभायात्रा में करीब 800 से 1000 श्रद्धालु शामिल हुए थे। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने सेक्टर-11 स्थित आलोक स्कूल से जैन मंदिर के बीच छह महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर बहस तेज हो गई थी। साथ ही पुलिस की ओर से 18—18 घंटे सेवाएं देने और बार—बार लाइन में भेजने जैसे मुद्दों पर भी इस कार्रवाई के बाद चर्चा शुरू हो गई है। जानकारों ने बताया कि कार्रवाई का अधिकारी हमेशा बड़ी सीट के पास होता है मगर कार्रवाई जनता की नजरों में युक्तियुक्त भी दिखाई देनी जरूरी होती है। जब ऐसा नहीं होगा तो उसके गुण दोष पर चर्चा करना जनता का एक्सक्लूसिव अधिकार है। विडंबना है कि जब भी कार्रवाई होती है, या होने का दबाव उपरी स्तर पर आता है तो हर बार सबसे निचले स्तर के कर्मचारी पर ही गाज क्यों गिराई जाती है?? जबकि कहा तो यह भी जाता है जिम्मेदारी उनकी भी बराबर होती है जो कार्रवाई कर रहे होते हैं??? Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवान जगन्नाथ की लघु कलाकृतियों का हुआ विमोचन राज्य पावरलिफ्टिंग में उदयपुर का दम, छह पदकों के साथ बढ़ाया मान