24 News update उदयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के व्यावसायिक प्रशासन विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. बी.एल. वर्मा को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का कुलगुरु नियुक्त किया है। प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रो. वर्मा का लक्ष्य वीएमओयू को देश के शीर्ष मुक्त विश्वविद्यालयों में स्थान दिलाना है। उन्होंने समावेशी, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प जताया। प्रो. वर्मा ने 25 राष्ट्रीय, 10 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित किए हैं और कई पुस्तकें लिखी हैं। दूरस्थ शिक्षा में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उनका प्रमुख एजेंडा रहेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.