24 News Updateनिंबाहेड़ा । सेन समाज द्वारा 25 अप्रैल शुक्रवार को सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेन जयंती के अवसर पर सेन समाज द्वारा प्रातः काल नारायणी माता मंदिर सेन जी महाराज के रथ के पिछे पहली बार नारायणी माता का रथ भी जुलूस के साथ निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गा से होता हुआ अशोक वाटिका पहुंचा और वहां पर श्री कल्लाजी वेद पीठ के बटूको वेदिक मंत्रचार के बीच सेन महाराज एवं नारायणी माता की आरती की गई। नगर के विभिन्न मार्गा से निकले जुलूस में बैंड बाजा और डीजे की धुनों पर पुरुष और महिलाए झूमते नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस का भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में सेन समाज के पुरुष और महिलाए उपस्थित थे। सेन समाज के चोखला अध्यक्ष राधेश्याम सेन एवं नगर अध्यक्ष संदीप सेन ने सेन समाज ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज जनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।सेन समाज द्वारा निकली शोभायात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागतशोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह समाज जनों सहित स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने शोभायात्रा में रथ में विराजमान भगवान संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।शोभायात्रा के चित्तौड़ी दरवाजा पुराने हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया तथा शोभायात्रा में उपस्थित समस्त सेन समाज जनों को संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने शोभायात्रा के दौरान रथ में विराजित संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षा मंत्री दिलावर ने मंत्रालयिक कर्मचारियों को राज्य स्तर पर किया सम्मानित’ मठ्ठा व विराणी परिवार ने लिया 17 वे पारणे का लाभ, सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक पारणा अनवरत जारी