24 News update उदयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई और 248 महिलाओं को राज्य सरकार की मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर प्रदान किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शंकर एच. बामनिया ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को आयोजित होता है। इसमें गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच, परामर्श और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। मां वाउचर योजना के तहत उन्हें सरकारी एवं पंजीकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर भेजा गया। आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जांच के दौरान ब्लड, यूरीन, हिमोग्लोबिन, बीपी और शुगर सहित अन्य टेस्ट किए गए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर बड़े संस्थानों में विशेषज्ञ परामर्श हेतु भेजा गया। साथ ही माताओं को प्रसव के दौरान जटिलताओं से बचाव, शिशु स्तनपान, पोषण, टीकाकरण, तथा आयरन, कैल्शियम और विटामिन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिशा पाटनी के घर फायरिंग के दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने दी खुली धमकी *ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आराध्या सेन की उपलब्धि*