24 News Update उदयपुर। नागौर स्थित श्री दधिमथी माताजी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान कथित हमले की घटना ने दाधीच समाज में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। इस मामले को लेकर उदयपुर के महर्षि दधीचि सेवा संस्थान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलक्टर के जरिए ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।संस्थान द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 19 मार्च 2026 को मेले के दौरान अखिल भारत वर्षीय दाधीच ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर हमला किया गया। आरोप है कि मंदिर परिसर में कब्जा जमाए बैठे पुजारी परिवार ने पूर्व नियोजित तरीके से उनके साथ न केवल गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया, बल्कि मारपीट कर जानलेवा हमला किया, जिससे उनके कपड़े तक फट गए।संस्थान का कहना है कि यह घटना किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पूरे दाधीच समाज की आस्था और उनकी कुलदेवी के पवित्र स्थल के सम्मान पर आघात के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद देशभर में समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 27 मई महाराज शक्ति सिंह की 484 वीं जयंती उदयपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी ‘वैली क्वीन’ मारवाड़–खामली घाट हैरिटेज ट्रेन का संचालन सितंबर तक बढ़ा